चाईबासा| हरिला पंचायत में भालूगुटू किड़ोगोट से गितिलपी स्थित एनएच सड़क तक सांसद निधि से 93 लाख की लागत से बन रही दो किलोमीटर पीसीसी सड़क पर गितिलपी के पास पंचायत के मुखिया द्वारा जबरन सड़क पर नाली का निर्माण कराए जाने के कारण सड़क निर्माण का कार्य रुक गया है। इस सड़क का निर्माण सांसद निधि से हो रही है। सड़क निर्माण का कार्य रुकने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं क्षेत्रीय मानकी ललित सावैंया भी मुखिया जगमोहन सावैयां के कार्य से असंतुष्ट होकर उपायुक्त को शिकायत पत्र सौंपने की तैयारी में है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई 12 फीट है। भालूगुटू किड़ोगोट से गितिलपी गांव तक पीसीसी का कार्य हो चुका है।