केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नई दिल्ली के नतीजे इस माह के अंत में आएंगे। बारहवीं के रिजल्ट 28 मई और दसवीं के 30 मई तक आने की संभावना है। बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कोई सूचना नहीं दी है। शहर में दसवीं और बारहवीं में लगभग 12 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। बोर्ड 10वीं की परीक्षा में करीबन 16 लाख 88 हजार छात्रों ने दी थी जिन्हें अब अपने नतीजों का इंतजार है। सीबीएससी ने इस साल 10वीं के एग्जाम के लिए देश में 4 हज़ार 453 और देश से बाहर 78 केंद्र निर्धारित किए थे। रिज़ल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in या फिर www.cbseresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद 10वीं बोर्ड रिज़ल्ट के ऑप्शन को चुने। ऑप्शन चुनते ही फाइल ओपन होगी जिसमें रोल नंबर भरना होगा। रोल नंबर सब्मिट करते ही आपका रिज़ल्ट आपके सामने होगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर पाएंगे। दसवीं में ग्रेड के साथ इस साल से मार्क्स भी मिलेंगे। इस तरह अब सीजीपीए की जगह अंकों से स्कूल टॉपर को निकालना आसान हो जाएगा। पिछले साल तक दसवीं में सीजीपीए होता था। उल्लेखनीय है कि इस साल से बोर्ड ने दसवीं में स्कूल एक्जाम की अनिवार्यता को खत्म कर दी है। 10 वीं में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक लाना जरूरी है। इंटरनल में 20 नंबर और बोर्ड परीक्षाओं के 80 नंबर मिलाकर 33 फीसदी अंक लाना जरूरी होगा।