पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 26 जून से स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होगी

26 जून से स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए कुल 18 केंद्र बनाया गया है। विवि की ओर से शनिवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के चार, सरायकेला-खरसावां के तीन व पूर्वी सिंहभूम में 11 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी केंद्राधीक्षक को इस संबंध में परीक्षा विभाग की ओर से आवश्यक निर्देश जारी करते हुए परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। वहीं छात्रों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र की सूची केयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। मालूम हो कि यह परीक्षा 26 जून से शुरू होकर 18 जुलाई तक चलेगी। इसमें करीब 20 हजार परीक्षार्थियों के शामिल हाेने का अनुमान है। परीक्षा के लिए एडमिट कॉर्ड ऑनलाइन जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जिसे परीक्षार्थी केयू की वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।

खबरें और भी हैं...