चाईबासा|उपविकास आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की। साथ ही जिला सिंचाई योजना के मनरेगा कंपोनेंट के संशोधित बजट आवंटन की वर्षवार रूपरेखा तय की गई। उन्होंने कहा कि कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत जिन योजनाओं में कार्य किया जाना है, उनमें डोभा, तालाब, कच्ची नाली, सिंचाई कूप, भूमि समतलीकरण व प्लांटेशन का काम शामिल है। प्रथम वर्ष 2018-19 में सभी 18 प्रखंडों में कुल 8,520 लाख, द्वितीय वर्ष 2019-20 में 9,372 लाख, तृतीय वर्ष 2020-21 में 10309.2 लाख रुपए आवंटित किए जाएंगे।