चाईबासा| झारखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं को लागू कराने झारखंड के शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव से रांची में मिला। संघ के प्रतिनिधियों ने सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षा मंत्री से मिलकर गुहार लगाई गई। शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान शिक्षक संघ नेता धीरेंद्र कुमार, पूर्वी सिंहभूम शिक्षक संघ के महासचिव प्रभात कुमार सिंह समेत कई प्रतिनिधि शामिल थे। मिली जानकारी के अनुसार सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षा सचिव एपी सिंह को प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्रालय से संचिका भेजी गई है। शिक्षा सचिव ने मंतव्य मांगते हुए मंत्रालय को फाइल वापस भेजी थी।