चाईबासा| खप्पर साई स्थित होटल मेें चाय का छींटा पड़ने के कारण रशियन सर्कस के स्टाफ पश्चिम बंगाल निवासी विजय के साथ कुछ स्थानीय लोगों ने मारपीट की। इसमें वह जख्मी हो गया। घटना के बाद मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए। मुफ्फसिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी युवक को सदर अस्पताल ले गई।