पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवती को प्रताड़ित करने का एक आरोपी धराया

युवती को प्रताड़ित करने का एक आरोपी धराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| पिछले दिनों मुफसिल थाना क्षेत्र के सुपल साई में मोबाइल चोरी के आरोप में युवती का सिर मुंडवा कर प्रताड़ित किए जाने के आरोप में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पाण्ड्रासाली निवासी बबलू पूर्ति से आने आरोपियों के बारे में पूछताछ चल रही है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों सुपल साई में मोबाइल चोरी के आरोप में एक लड़की को सिर मुड़ा कर जूता का माला पहनाने के बाद मारपीट करते हुए पूरे मोहल्ले में घुमाया गया एवं मुख्य मार्ग होते हुए रोरा पुल के पास लाकर छोड़ दिया गया था। इस संबंध में मुफस्सिल थाना के सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार ने चार नामजद और 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों में राहुल रोशन बनरा को पुलिस घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

खबरें और भी हैं...