चाईबासा| झामुमो के जिला सचिव सोना देवगम ने कहा है कि नगर के सभी वार्डों में सदस्यता अभियान चला कर 30 दिनों के अंदर वार्ड समितियों का गठन कर लिया जाएगा। इसके बाद नगर समिति का गठन करने के लिए नगर सम्मेलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी तय करते हुए झामुमो जिला समिति द्वारा केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद के नेतृत्व में सात सदस्यीय संयोजक मंडली की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में चाईबासा नगर संयोजक मंडली में इकबाल अहमद, देवकुमार बनर्जी, राहुल तिवारी, डोमा मिंज, अनिल महतो, मो. फिरोज व अनिल लकड़ा को शामिल किया गया है। उन्होंने यथाशीघ्र सदस्यता अभियान पूरा कराकर वार्ड समितियों के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए 28 मई को रवींद्र में बैठक भी बुलायी है।