पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 माह बाद बेल पर छूटे रिश्वत लेने के आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर

3 माह बाद बेल पर छूटे रिश्वत लेने के आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| रिश्वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार जमशेदपुर के ड्रग इंस्पेक्टर को जमानत मिल गई है। जमानत पर जेल से छूटने के बाद पश्चिमी सिंहभूम फर्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार व पूर्वी सिंहभूम के धर्मेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ आनंद कुमार महतो, चाईबासा ड्रग इंस्पेक्टर कुंज बिहारी व एसोसिएशन के फार्मासिस्ट ने मंडल कारा के बाहर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन माह पूर्व जमशेदपुर के दवा विक्रेता से 8 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब से वे मंडल कारा में बंद थे। इस मामले में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर सोमवार को 3 माह 11 दिनों के बाद जेल से रिहा हुए।

खबरें और भी हैं...