पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केयू के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

केयू के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों ने सोमवार से कॉलेजों में काला बिल्ला लगाकर काम करना शुरू कर दिया है। यह आंदोलन 25 मई तक चलेगा। वर्तमान में विवि के 14 कॉलेजों में 300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के पास लंबित मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने आंदोलन का एलान किया है। इस संबंध में संघ के कोल्हान प्रक्षेत्रीय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव विश्वंभर यादव, आरसी ठाकुर, मनोज किशोर ने कहा कि विभाग की हठधर्मिता के कारण कर्मचारियों का वेतन निर्धारण नहीं हो रहा है। एमएसीपी, एसीपी का लाभ, सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष करने सहित कई मांगें अब तक पूरी नहीं हो रही हैं। कर्मचारी अब अपने हक के लिए आवाज उठाएंगे। चरणबद्ध आंदोलन के दौरान राजभवन के सामने भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...