पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरसंडा बारूगुटू साई में युवक को पीटा, छिनतई

नरसंडा बारूगुटू साई में युवक को पीटा, छिनतई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| नरसंडा बारूगुटू साई में 19 मई को को कोचड़ा गांव के युवक कार्तिक हेंब्रम को कुछ लोगों ने घर में बांधकर पिटाई कर दी और उसके मोबाइल, कलाई घड़ी व उसके जेब से 5 हजार रुपए भी छीन लिए। रस्सी से बांधकर पिटाई किए जाने के कारण उसके पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। बताया गया कि कोचरा गांव का युवक अपने बड़े भाई कृष्णा हेमरोम का ससुराल नरसंडा बारूगुटू साई पैसा पहुंचाने के लिए गया हुआ था। इस क्रम में कुछ लोगों ने परिवार वालों को डरा धमका कर भगाया। उसके बाद कार्तिक को रस्सी से बांधने के बाद पिटाई कर दी। इस क्रम मे मोबाइल, कलाई घड़ी व 5 हजार रुपए छीन लिए।

खबरें और भी हैं...