चाईबासा| नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की परीक्षा 31 मई से 2 जून तक चाईबासा के 3 केंद्रों में आयोजित की गई है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि चाईबासा के संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपुंगगुटू, पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर और एसपीजी मिशन उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।