चाईबासा| तुईवीर पंचायत भवन में जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ की भिविन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श की गई व कमेटी का विस्तार किया गया। संघ ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए महेश गोप का चयन किया। वहीं उपसचिव वीर सिंह तापे, उप कोषाध्यक्ष शैलेंद्र बिरूवा को मनोनीत किया गया। जिला संघ के अध्यक्ष अजय कुमार बगाती व सचिव रामेश्वर बिरूवा ने संयुक्त रूप से यह जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार के मुख्य सचिव से की गई पूर्व की मांगों पर कोई विचार नहीं किया जा सका, जिस कारण प्रज्ञा केंद्र संचालकों की आर्थिक स्थिति बद्द से बद्दतर हो गई है। केंद्र संचालकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। संचालक आर्थिक तंगी से जूझ रही हैl