- Hindi News
- National
- पति ने खुद की दूसरी शादी जब पत्नी ने भी की तो बाजार में सरेआम लात घूंसों से पीटा
पति ने खुद की दूसरी शादी जब पत्नी ने भी की तो बाजार में सरेआम लात-घूंसों से पीटा
शहर के जोड़ा तालाब स्थित टैक्सी पड़ाव मेें मंगलवार को दूसरे मर्द से शादी करने से आक्रोशित पति जगमोहन सावैयां ने प|ी जोसना सावैयां को बाल पकड़कर कमांडर जीप से खींचकर उतारा और सारेआम जमीन पर गिराकर पिटाई कर दी। लात घूंसों से पिटाई किए जाने के कारण महिला के हाथ, चेहरे व पीठ पर गहरा जख्म हो गया है। टैक्सी स्टैंड के पास से गांव के ही एक युवक ने किसी तरह महिला को बाइक पर बैठाकर प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद महिला ने महिला थाना पहुंचकर पति जगमोहन सावैयां के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। महिला के अनुसार पति जगमोहन आैर साैतन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने पिछले तीन अप्रैल को बरकेला के युवक कृष्णा सावैयां के साथ प्रेम विवाह कर लिया है। महिला ने बताया कि पिछले करीब 15 साल पूर्व जालदा निवासी चंद्रमोहन सावैयां के साथ प्रेम विवाह किया था। 2013 में पति ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।