आज शाम थम जाएगा प्रचार, कल डोर-टू-डोर कैंपेन, 16 को मतदान
नगर परिषद चुनाव को लेकर शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। रविवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। 16 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 अप्रैल के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। मतदान के दिन शहर के सभी 35 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सभी बूथ सीसीटीवी कैमरे व उड़नदस्ता टीम की नजर में रहेगी। शहर के वार्ड संख्या 5,6,9,14 व 17 में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। साथ ही किसी भी तरह के संभावित घटना की जानकारी 100 नंबर पर डायल कर दी जा सकेगी। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस व पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। मतदान के दिन जगह- जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में दी गई। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में नगरपालिका चुनाव 2018 को संपन्न कराने के लिए आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों व चुनाव में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक 7 बूथों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे। वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर प्रतिनियुक्त रहेंगे। प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस इंस्पेक्टर इन बूथों की निगरानी करेंगे।
चाईबासा
नगर परिषद चुनाव
एसपीजी मिशन स्कूल मैदान में बंटेगी मतदान सामग्री
35 बूथों पर 200 मीटर में लागू रहेगी निषेधाज्ञा
जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि चाईबासा नगर परिषद में कुल 20 भवनों सहित चलंत बूथ मिलाकर 35 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ में एक मजिस्ट्रेट को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। वहीं नगर पालिका क्षेत्र में 5 कलस्टर में होंगें। मतदानकर्मी इन्हीं कलस्टरों पर रुकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की जाएगी। वहीं मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री सहित वाहन का वितरण एसपीजी मिशन स्कूल मैदान में किया जाएगा। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि 15 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से सभी मतदान कर्मी सामग्री प्राप्त कर लेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आर रॉनिटा, अपर उपायुक्त जय किशोर प्रसाद, निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पांडेय, विनय मनीष लकड़ा, मुख्यालय डीएसपी प्रकाश सोय, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व सभी वार्डों के रिटर्निंग ऑफिसर व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
भास्कर न्यूज |चाईबासा
नगर परिषद चुनाव को लेकर शनिवार की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। रविवार को प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। 16 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 अप्रैल के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। मतदान के दिन शहर के सभी 35 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। सभी बूथ सीसीटीवी कैमरे व उड़नदस्ता टीम की नजर में रहेगी। शहर के वार्ड संख्या 5,6,9,14 व 17 में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। साथ ही किसी भी तरह के संभावित घटना की जानकारी 100 नंबर पर डायल कर दी जा सकेगी। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस व पदाधिकारियों को तैनात किया जाएगा। मतदान के दिन जगह- जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में दी गई। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल की अध्यक्षता में नगरपालिका चुनाव 2018 को संपन्न कराने के लिए आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों व चुनाव में प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि प्रत्येक 7 बूथों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त रहेंगे। वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर प्रतिनियुक्त रहेंगे। प्रतिनियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस इंस्पेक्टर इन बूथों की निगरानी करेंगे।
14 की शाम से 17 अप्रैल सुबह 7 बजे तक ड्राई डे
चाईबासा। नगर निकाय चुनाव 2018 को लेकर 14 अप्रैल की शाम से 17 अप्रैल सुबह 7 बजे तक ड्राई डे रहेगा। शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 16 अप्रैल को राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। नगर निकाय चुनाव की वजह से निर्वाचन क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। साथ ही किसी भी कारोबार, व्यापार,औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में काम कर रहे व्यक्ति (जो मतदान के योग्य है) को मतदान के लिए अवकाश प्राप्त करना सुनिश्चित कराया जाएगा। दैनिक मजदूर या औद्योगिक इकाई, प्रतिष्ठान या दुकान में काम करनेवाले मतदाता को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश देना सुनिश्चित किया जाए।