पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने अपने पति व ननद पर लगाया मारपीट का आरोप

महिला ने अपने पति व ननद पर लगाया मारपीट का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोकचो ओपी क्षेत्र के तुईबाना निवासी कविता पूर्ति ने अपने पति डोबरो पूर्ति और बड़ी ननद पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कविता ने एसपी से लिखित शिकायत की है। एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि 9 अप्रैल को वह चाईबासा कोर्ट से घर लौट रही थी। इस क्रम में बरकुंडिया नदी के पास करीब चार बजे पति डोबरो व उसकी बड़ी ननद पेंडरी पूर्ति ने मिलकर मारपीट की और गाली गलाैज की। केस वापस नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि डोबरो पूर्ति के साथ उसकी शादी 2012 में हुई थी। पति को सीआरपीएफ की नौकरी 2013 में लगी। सीआरपीएफ बटालियन 12 में तैनात हैं। वहीं ससुर सोदन पूर्ति गिरिडीह में पुलिस विभाग मेें नौकरी करते हैं। सास व दो ननद भी उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता कविता।

खबरें और भी हैं...