कोल्हान विश्वविद्यालय को एचआरडी से मिला 18.5 करोड़ का आवंटन
चाईबासा| कोल्हान विश्वविद्यालय को मानव संसाधन विकास विभाग से 18.5 करोड़ रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है। यह जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसएन सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस आवंटन में छात्राओं के नि:शुल्क शिक्षा कार्यक्रम के लिए 40 लाख 73 हजार, सरकार द्वारा वित्त रहित संस्थान की सहायता के लिए 79 लाख 30 हजार, घंटी आधारित शिक्षकों के लिए 4 करोड़ 67 लाख, कार्यरत शिक्षकों के यूजीसी वेतन अंतर मद में 10 करोड़, प्रशिक्षण सह कार्यशाला के लिए 10 लाख 30 हजार, आइसीटी लैब के लिए 2 करोड़ रुपए प्राप्त हुआ है।