वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी, गंभीर
टाटा-चाईबासा मुख्य मार्ग पर कुजू के पास शुक्रवार को अज्ञात सवारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार रामेश्वर बोयपाई (43) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान सदर अस्पताल मेंं उनकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से की गई। मोबाइल से घायल के परिजनों को फोन पर घटना की सूचना दी गई। वे देवगांव मयूरभंज का रहने वाले हैं। चाईबासा किसी कार्य के लिए आए थे। चाईबासा से टाटा रोड होते हुए बाइक से लौट रहे थे। इस क्रम में कुजू के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित वाहन के धक्के से गिर गए आैर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं सदर अस्पताल से घायल के परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। चिकित्सकों के अनुसार घायल का एक पैर टूट गया है। वहीं सिर पर गंभीर चोट लगी है।