केयू जल्द जारी करेगा बस संचालन के लिए निविदा: रजिस्ट्रार
कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि मानव संसाधन विभाग द्वारा बस संचालन के लिए जारी होने वाले निविदा का प्रारूप मिल गया है। इसमें इस पूरे प्रक्रिया का समग्र ब्योरा दिया गया है। यह जानकारी कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ एसएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अगले सात से आठ दिनों में विवि द्वारा निविदा निकाली जाएगी। इस योजना के तहत वीमेंस कॉलेज, ग्रेजुएट कॉलेज, महिला कॉलेज-चाईबासा की छात्राओं के लिए राहत लेकर आएगी। वहीं ग्रामीण इलाके कॉलेज को भी बस दी जाएगी। सेवा का लाभ परसुडीह, बागबेड़ा, पटमदा, आसनबनी, हाता समेत दूर दराज से आने वाली छात्राओं को मिलेगा और वे इसके जरिए कॉलेज जा व आ पाएंगी।