कीटनाशक दवा पीकर अधेड़ ने की खुदकुशी
चाईबासा| कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुमारडुंगी निवासी बादल सिंह गागराई (50) ने पारिवारिक विवाद में कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अधेड़ के शव को अपने कब्जे में करने के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना गुरुवार शाम की है। बताया गया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने गुस्से में घर पर रखे कीटनाशी दवा पी ली।