कॉस्को बॉल टूर्नामेंट पर कांके का कब्जा
चैनपुर | प्रखंड के सलतुआ में राजा मेदिनी राय कॉस्को नाइट टूर्नामेंट का समापन गुरुवार की रात हो गया। फाइनल मैच मलिक एलेवन और कांके की टीम के बीच खेला गया, जिसमें कांके की टीम विजेता बनी। मौके पर जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुखिया हिरवंती देवी, कमेटी के अध्यक्ष हरिद्वार सिंह, शिक्षक अरुण चंद्रवंशी, आसमोहम्मद, सोनू गुप्ता, मदन प्रसाद, पुराण सिंह, कन्हाई प्रसाद, राजीव रंजन यादव, संजय रबी, सोनू सिंह, दिलीप प्रसाद, मोनू गुप्ता, रंजन गुप्ता, फुनि यादव, अनुज गुप्ता, नागवांत गुप्ता, राहुल सिंह, अरबिंद सिंह आदि लोग उपस्थित थे।