शौच के लिए निकला युवक दो दिनों से लापता
चैनपुर | थाना क्षेत्र के चांदो निवासी दिलीप प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार शुक्रवार से अचानक लापता हो गया है। उसके पिता दिलीप प्रसाद ने चैनपुर थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा है कि अरविंद कुमार शुक्रवार की सुबह घर से शौच करने निकला था। उसके बाद फिर वह घर नहीं आया काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है। दर्ज मामले में कहा है कि अरविंद कुमार की शादी 6 मई को होने वाली है। उसके पास मोबाइल है रिंग हो रहा है मगर वह फोन को रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस मामले को दर्ज कर छानबीन कर रही है।