पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रखंड कार्यालय परिसर से चावल लदा ट्रैक्टर जब्त

प्रखंड कार्यालय परिसर से चावल लदा ट्रैक्टर जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | प्रखंड कार्यालय परिसर से रविवार को बिना चालान के चावल लदा ट्रैक्टर नंबर यूपी 72ए 9966 को सदर एसडीओ नंदलाल गुप्ता ने जब्त कर चैनपुर थाने को सौंप दिया है। चैनपुर बीडीओ सुशील कुमार राय ने बताया कि ड्राइवर से चालान की मांग की गई पर उसने कोई कागजात नहीं दिखाया। सदर एसडीओ रविवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय पंहुचे थे, उन्होंने देखा कि एफसीआई गोदाम के पास चावल लोड किया गया ट्रैक्टर खड़ा है। कुछ लोगों ने बताया कि यह अनाज अंत्योदय योजना का है और गोदाम से ही लोड किया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार को गोदाम बंदी के बाद भी अनाज कैसे निकाला गया। बिना कागजात के उन्होंने ट्रैक्टर को चैनपुर थाना प्रभारी व्यास राम को सौंप दिया है, और एडीएसओ को जांच कर र्कारवाई करने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...