चैनपुर पुलिस ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय के महुआ शराब बनाने वाले कई लोगों के घरों में छापेमारी की। इस दौरान सोहन चौक के समीप एक घर से 150 लीटर महुआ शराब जब्त कर नष्ट किया गया। वहीं शराब के लिए कच्चे माल को रोड पर बहा दिया व शराब बनाने के सभी उपकरणों को तोड़कर नष्ट कर दिया गया। एएसआई मदन शर्मा ने कहा कि शराब बनाने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी चोरी छुपे शराब बना कर बेच रहे हैं। इससे समाज पर गलत प्रभाव पड़ने के साथ सड़क दुर्घटनाओं को भी बढावा मिल रहा है।