पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैनपुर में जुलूस निकाल विद्यार्थियों ने किया स्वच्छता के लिए प्रेरित

चैनपुर में जुलूस निकाल विद्यार्थियों ने किया स्वच्छता के लिए प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। फादर इनोसेंट ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। गंदगी से कई बीमारियां फैलती है और वातावरण दूषित रहता है। इस मौके पर फादर पंखरासियुस केरकेट्टा, फादरनिकोलस, फादर सुमन, फादर अगस्तुस, प्रो. समीर, रोहित, बजरंगबली साहू, बिरसु भगत, रूपेश सिंह, एडिना, दिव्या, लता, संजय व सिलवानुस आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...