पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला दर्ज

मारपीट कर मोबाइल लूटने का मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर नई मुहल्ला निवासी सुरेश कुमार गुप्ता ने अपने परिवार के प्रवीण कुमार गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता पर मारपीट कर मोबाइल लूट लेने की प्राथमिकी चैनपुर थाना में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी व्यास राम ने बताया कि चैनपुर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार सुरेश कुमार गुप्ता बुधवार के शाम मे गढ़वा जा रहा था। इसी क्रम में चैनपुर थाना क्षेत्र के ओढनार मोड़ के पास प्रवीण कुमार गुप्ता एवं राजकुमार गुप्ता ने मिलकर उसे रुकवाया और मारपीट कर जख्मी करते हुए मोबाइल लूट लिया। मारपीट में सुरेश कुमार गुप्ता को चोट लगी है। उसे प्रारंभिक इलाज के लिए लिए चैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...