पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुखिया और पंसे के विरुद्ध कार्रवाई की उठाई मांग

मुखिया और पंसे के विरुद्ध कार्रवाई की उठाई मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के पतरिया खुर्द पंचायत के सभी 12 वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की। आवेदन में कहा है कि मुखिया एवं पंचायत सेवक दोनों मिलीभगत करके बिना आमसभा किए किसी भी कार्य को करते हैं।

पंचायत चुनाव हुए ढाई वर्ष हो गए लेकिन मुखिया ने किसी भी वार्ड सदस्य के साथ विकास कार्यों की बैठक नहीं की, न ही किसी भी कार्यों की जानकारी देते हैं। पंचायत में कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाती है लेकिन पंचायत सेवक एवं मुखिया उसमें मनमानी तरीके से कार्य को चयन कर कार्य कराते हैं। आवेदन में कहा है कि पंचायत में 14वें वित्त आयोग द्वारा किए गए कार्य में काफी अनियमितता बरती गई है। इस कार्य की जांच होनी चाहिए।

इसकी शिकायत चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास किए जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। पंचायत समिति सदस्य बली सिंह भी इस मामले में मनमानी का आरोप लगाया है। शिकायत करने वालों में उप मुखिया जय राम चौधरी, प्रमिला देवी, शीला देवी, चिंता देवी, नेपाल राम, संगीता देवी आकाश सिंह के नाम शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...