चैनपुर | राजकीय मध्य विद्यालय अवसाने के पारा शिक्षक कश्मीर चौधरी ने रविवार को अपना ब्लड देकर बंदुआ निवासी सुशीला कुंवर की जान बचाई। सुशीला कुंवर को गर्भाशय में समस्या होने के कारण खून की काफी कमी हो गई थी। डॉक्टर ने तत्काल ब्लड चढ़ाने को कहा था। ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव ब्लड नहीं होने के कारण सुशीला कुंवर के परिजन काफी चिंतित थे। इसी बीच संकल्प डेवलपमेंट फाउंडेशन के सचिव दिलीप पांडे व राकेश कश्यप के प्रयास से कश्मीर चौधरी ने ब्लड देते हुए कहा कि रक्त दान महादान है। प्रत्येक व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए ताकि किसी का जीवन बचाया जा सके। मौके पर संस्था के आशुतोष मिस्र, रजनीकांत पांडेय, संदीप चौधरी शामिल थे।