घर में घुसकर दो महिला व एक पुरुष से की मारपीट
चैनपुर | थाना क्षेत्र के बांसडीह पंचायत के वनखेता निवासी प्रमोद भुइयां के घर में घुसकर गांव के ही सुरेंद्र पांडे, रवि पांडे व गणेश पांडे ने लाठी डंडे से मारपीट की। प्रमोद भुइयां 33 वर्ष व प|ी लक्ष्मी देवी उम्र 26 वर्ष, बहन सरिता कुमारी उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना में उनके प|ी का माथा फट गया है और बहन का हाथ टूट गया है। प्रमोद भुइयां ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। प्रमोद भुइयां ने बताया कि मंगलवार को गांव में आम झाड़ने के क्रम में किसी बच्चे द्वारा चलाए गए पत्थर से सुरेंद्र पांडे के पुत्र को चोट लग गई थी। इन लोगों का कहना था कि वह पत्थर प्रमोद भुइयां के भाई ने चलाया था। इसी को लेकर तीनों लाठी डंडे के साथ घर में घुसकर मारपीट की। प्रमोद भुइयां की प|ी लक्ष्मी देवी की स्थिति गंभीर है।