चैनपुर|थाना क्षेत्र के शाहपुर अग्रवाल कंस्ट्रक्शन के सामने आस्था मेडिकल एजेंसी में रविवार की रात अचानक आग लग गई। मेडिकल एजेंसी के मालिक जन्मेजय श्रीवास्तव का कहना है कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे मैं मेडिकल एजेंसी बंद कर हंसा चैनपुर अपने घर गया था। रात में करीब 12:30 बजे बगल के लोगों के द्वारा फोन आया कि मेडिकल एजेंसी में आग लग गई है। मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में आग धधक रही थी तुरंत दमकल एवं थाना को सूचना दी गई सूचना पाकर दमकल वाहन आया और आग पर काबू पाया जा सका आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस अगलगी में करीब चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इसकी जानकारी चैनपुर थाना को लिखित रूप से दे दी गई है।