चैनपुर| थाना क्षेत्र के शाहपुर ठाकुर मोहल्ला निवासी बैंक कर्मी सुरेश प्रसाद गुप्ता के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर कई कीमती सामान चुरा लिया। जानकारी के अनुसार पिछले मंगलवार को बैंक कर्मी सुरेश गुप्ता अपने पूरे परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर सुनसान पाकर अज्ञात चोरों ने मेन गेट का दरवाजा तोड़ते हुए घर के अंदर का भी दरवाजा तोड़कर घर में रखे कई बेशकीमती सामान ले गए हैं। आस पड़ोस के लोगों ने चोरी की घटना की जानकारी चोरी के 2 दिन बाद पता चलने के बाद उन्हें मोबाइल फोन पर दिया। उन्होंने रविवार को शाहपुर अपने आवास पर आकर देखा तो घर का सारा सामान तितर-बितर पड़ा हुआ है और कई बेशकीमती चीज चोरों द्वारा चुरा लिया गया है।