पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैनपुर में शिव चर्चा का किया गया आयोजन

चैनपुर में शिव चर्चा का किया गया आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | शाहपुर उत्तरी वार्ड नंबर 31 के पार्षद प्रमिला देवी द्वारा शाहपुर प्रशिक्षण भवन में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। चुनाव से पहले पार्षद द्वारा शिव गुरु बहनों को पार्षद द्वारा वादा किया गया था कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहला काम अपने स्तर से शिव चर्चा कराऊंगी, वो वादा आज पूरा कर रही हूं। पूजा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिव चर्चा पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं। उनकी कृपा कभी व्यर्थ नहीं जाती है। पार्षद प्रमिला देवी ने कहा कि मेरे पति भोला पांडेय सामाजिक कार्य में बिना भेदभाव के बराबर लगे रहते हैं। इस मौके पर उपस्थित डीपीटी मेयर मंगल सिंह, वार्ड पार्षद जय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार गुप्ता उर्फ टिंकल, अविनाश देव, विजय, शिव गुरु बहने रीना देवी, रानी, कौशल्या देवी, पुष्पा देवी, रीता देवी, सुनीता, मीना देबी सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...