ग्रोटो में विशेष पूजा आराधना की अनुमति मांगी
चैनपुर | चैनपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के हर्रा पतराटोली गांव की महिलाओं ने गांव के ग्रोटो में विशेष पूजा आराधना करने की अनुमति चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगी है। महिलाओं ने कहा कि हमारे पूर्वज कई वर्षों से ग्रोटो बना कर माता मरियम की विनती प्रार्थना करते आए हैं। लेकिन कुछ महीनों पहले उक्त स्थल पर दूसरे धर्म के लोगों द्वारा आपत्ति जताया गया था।