अखंड सुहाग का वरदान मांगा
अखंड सुहाग का वरदान मांगा
चैनपुर | पूरे चैनपुर व रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री की पूजा आस्थापूर्वक की गई। इस अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्षों के नीचे पूजा अर्चना की। साथ ही अखण्ड सौभाग्य का वरदान मांगा। सौभाग्यवती महिलाओं ने श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे बैठ कर सावित्री सत्यवान की कथा सुनी। वटवृक्ष में कच्चा सूत लपेटा और पंडितों को शरबत पिलाकर फल-फूल, पंखा, झला दानकर पूजा अर्चना के बाद अखंड सुहाग का वरदान मांगा।