पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थर्ड लाइन प्रोजेक्ट की ठेका कंपनी से लेवी मांगनेवाले 2 बदमाश गिरफ्तार

थर्ड लाइन प्रोजेक्ट की ठेका कंपनी से लेवी मांगनेवाले 2 बदमाश गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी।

चक्रधरपुर डीएसपी सकलदेव राम ने अपने आवास में प्रेस कांफ्रेस कर विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 29 मार्च 2018 की रात को थर्ड लाइन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के कैंप में रात के डेढ़ बजे पहुंचकर हथियारबंद अपराधियों ने मारपीट की थी। इसके बाद परचा छोड़ कर लेवी की मांग कर रहे थे। जंगल पार्टी का नाम कर रहे थे। इस पर सोनुवा थाना में कांड संख्या 12/ 18 दर्ज है। कांफ्रेंस में डीएसपी सकलदेव राम ने बताया कि नक्सलियों के नाम पर अपराधी लेवी वसूलने की तैयारी कर रहे हैं। इसमें ये गिरोह भी है। बताया कि रतन हेंब्रम इस गिरोह का सरगना है। गिरोह को पकड़ने के लिये ओड़िसा राज्य में भी छापामारी करनी पड़ी।

गिरोह को दबोचने के लिए बनी थी तीन टीम
नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूलने की तैयारी कर रहे गिरोह को दबोचने के लिए एसपी के निर्देश पर तीन पुलिस टीम बनी। जिस पर निगरानी डीआइजी कोल्हान साकेत कुमार सिंह कर रहे थे। जबकि एसपी मयूर कन्हैया पटेल के निर्देश पर छापामारी टीम के लीडर डीएसपी सकलदेव राम,सोनुवा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा, सोनुवा पुलिस निरीक्षक नेम्हास मिंज, अभियान एसपी मनीष रमन व अन्य थे।

ये है मामला
जमीन विवाद में चाचा की हत्या कर चुका है रतन

नक्सली के नाम पर लेवी वसूली के लिए षड्यंत्र रचनेवाला रतन हेब्रम हाल ही में जेल से छूटा है। उसने जमीन विवाद में अपने चाचा की हत्या कर दी थी। वह पौसेता के सोनपोखरी गांव का रहनेवाला है। उसे पुलिस ने लोटापहाड़ स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

कैंप में रुके आधा घंटा थर्ड लाइन का काम रोका

चक्रधरपुर मनोहरपुर थर्ड रेलवे लाइन के निर्माण कार्य में जुटी ठेका कंपनी के लोटापहाड़ कैंप में हथियार बंद अपराधकर्मी घुसने के बाद सो रहे मजदूरों के साथ मारपीट की। मुंशी को पिटते हुए ठेकेदार का मोबाइल नंबर मांगा।

जिस मोबाइल से रंगदारी मांगते थे,उसे जब्त कर लिया गया है। नक्सलियों के नाम पर लेवी वसूली का काम करते थे। ऐसे गिरोह को बंद करा दिया गया। ये अपराधी गिरोह संगठित हो रहे थे। गिरफ्तार दोनों को जेल भेज दिया गया है। - सकलदेव राम, डीएसपी, चक्रधरपुर।

खबरें और भी हैं...