हरिजन कल्याण समिति ने रैली निकाल समाज के लोगों को किया जागरूक
भारत र| डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले हरिजन कल्याण समिति द्वारा शहर मे विशाल जागरुकता रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व रोशन मुखी ने किया। हरिजन कल्याण समिति मुखी समाज के अध्यक्ष राज कुमार मुखी ने बताया कि जागरुकता रैली हरिजन बस्ती से होते हुए रेलवे अस्पताल, इतवारी बाजार, कुसुमकुंज, भारत भवन, पवन चौक, भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक के सामने बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सामने जाकर समाप्त हुई। वहां पर समाज के लोगों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। राज कुमार मुखी ने कहा कि समाज मे शिक्षा, मौलिक अधिकार व समाज मे सर्वांगिन विकास के जागरूकता के लिए रैली निकाली गई है। रैली के दौरान लोग जय भीम, बाबा साहब अमीर रहे के नारे के साथ बैनर व पोस्टर लेकर चल रहे थे। ज्ञात हो कि 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी।