पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्रधरपुर| रेलवे साउथ ईस्ट इंस्टिट्यूट सेंटर फॉर द स्पोर्टिंग एक्सिलेंस

चक्रधरपुर| रेलवे साउथ ईस्ट इंस्टिट्यूट सेंटर फॉर द स्पोर्टिंग एक्सिलेंस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| रेलवे साउथ ईस्ट इंस्टिट्यूट सेंटर फॉर द स्पोर्टिंग एक्सिलेंस के टेबल टेनिस कोर्ट में शुक्रवार को इंटर डिवीज़न टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम छत्रशाल सिंह व सर्वो अध्यक्ष सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कर किया। वहीं प्रतियोगिता का पहला मैच खड़गपुर के रूना रॉय व गार्गी नाग के बीच खेला गया। जिसमें रूना रॉय ने तीन सेट के मैच में दो सेट 11-5 व 11-7 से जीत कर पहला जीता। प्रतियोगिता का फाईनल मैच 14 अप्रैल को खेला जायेगा। मैच के दौरान डीआरएम छत्रशाल सिंह व एडीआरएम अनूप कुमार हेमब्रम ने सहित अन्य अधिकारियों ने इंस्टीट्यूट में पौधरोपण भी किया। मौके पर खेल अधिकारी राजेश कुमार, सर्वो उपाध्यक्ष शीला हेंब्रम, सचिव रजनी सिन्हा, सेरसा सचिव तेजनारायण प्रताप, टेबल टेनिस सचिव बी प्रसन्ना आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...