आज दहकते अंगारों पर नंगे पांव दौड़ेंगे श्रद्धालु
शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने प्रखंड के मां भगवती मंदिर केरा और मां पाउड़ी मंदिर में मां की आस्था में मेरू जलार्पण किया। जलार्पण करने को लेकर लंबी लाइन लगी रही। केरा मंदिर और मां पाउड़ी मंदिर में चैती मेला में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। शनिवार को कालिका घट आगमन के दौरान भक्त नंगे पांव अंगारों पर चल कर व कांटों में लेट कर भक्ति की परीक्षा देंगे। जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ती है। वहीं भव्य मेला का आनंद उठाने लोग पहुंचते हैं। वहीं विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सख्त तैनाती की गई है। सादे वर्दी में भारी संख्या मे मेले में पुलिस बल लगायी गई है। शुक्रवार की रात को केरा भगवती मंदिर परिसर में छऊ नाच हुआ। अब 14 अप्रैल को केरा मंदिर में कालिका घट का आगमन होगा। इस दौरान कांटों से लोटने व अंगारों पर हजारों की संख्या में अदिवासी भोक्ता दौड़ेंगे।
केरा व मां पाउड़ी मंदिर में मेरू जलार्पण के लिए जुटी भीड़, आज कालिका घट आगमन
केरा मेला में खरीदारी करते लोग।
प्रसिद्ध मां भगवती केरा मंदिर में पूजा-अर्चना करते भक्त।