नवोदय प्रवेश परीक्षा में 848 छात्र होंगे शामिल
21 अप्रैल की परीक्षा स्थगित, अब 26 को होगी
चक्रधरपुर| झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित वर्ग नौवीं व 11वीं की परीक्षा में 21 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। वह परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित होगा। जैक ने नोटिस जारी कर कहा है कि 21 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा निर्धारित है। उक्त तिथि को ही वर्ग 9वीं व 11वीं की भी परीक्षा आयोजित की गई है। एक ही दिन दोनों परीक्षाओं के आयोजन में होने वाली कठिनाई के मद्देजनजर 21 अप्रैल की नवम और ग्याहरवीं की परीक्षा को स्थगित कर 26 अप्रैल कर दी गई है। 21 को होने वाले विषय की परीक्षा अब 26 को होगी।
नवोदय प्रवेश परीक्षा में 848 छात्र होंगे शामिल
चक्रधरपुर| 21 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। इसमें चक्रधरपुर प्रखंड के 848 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल को बनाया गया है। वहीं परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का एडमीट कार्ड प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंच चुका है। जिसका विद्यालय स्तर पर कर दी गई है। ऑनलाइन फाॅर्म भरनेवाले विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड ऑन लाइन ही निकालना पड़ेगा। प्रखंड के 212 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन दिए हैं, बाकि 636 विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड बीआरसी पहुंचा है।