पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्रधरपुर: 9वीं व इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा शुरू

चक्रधरपुर: 9वीं व इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| झारखंड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा संचालित कक्षा नवमीं और इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष (ग्यारहवीं कक्षा) की परीक्षा हाई स्कूलों तथा प्लस टू स्कूलों में शुरू हो गई है। परीक्षा दो पाली में ली जा रहा है। प्रखंड के आरपीएस इंटर कॉलेज, जेएलएन कॉलेज, मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, रेलवे इंटर कॉलेज, सिस्टर निवेदिता महिला कॉलेज समेत सभी प्लस टू हाई स्कूल, इंटर कॉलेज और हाई स्कूलों में परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा का समापन 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन अब 26 अप्रैल को होगी। आरपीएस कॉलेज में ग्यारहवीं की परीक्षा में प्रिंसिपल एके त्रिपाठी, प्रो एपी एंबस्टा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...