पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आसनतलिया मवि के 5 विद्यार्थी मेधा छात्रवृत्ति में उत्तीर्ण

आसनतलिया मवि के 5 विद्यार्थी मेधा छात्रवृत्ति में उत्तीर्ण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| प्रखंड के आसनतलिया मध्य विद्यालय चक्रधरपुर के पांच विद्यार्थी मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्तीर्ण होकर स्कूल का नाम रोशन किया है। तीन विद्यार्थी राज्य मेधा छात्रवृत्ति तथा दो विद्यार्थी निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति उत्तीर्ण हुए हैं। शुक्रवार को स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित कर पांचों उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। राज्य मेधा छात्रवृत्ति में पंकज महतो, अमित बोदरा, जंगला सोय तथा निर्धनता सह मेधा छात्रवृत्ति में दीपक खलखो और निशु कुमारी उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया और शिक्षकों ने उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। मौके पर प्रधानाध्यापक अनिल ठाकुर, शिक्षक शिवलाल महतो, शिक्षिकाएं अनीता प्रधान, मानसी आचार्या, मालती महतो, सुमन बारला, जानकी देवी और सरस्वती कुमारी समेत विद्यार्थी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...