पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संसाधन उपलब्ध, फिर भी 4 साल से बीएड की पढ़ाई बंद

संसाधन उपलब्ध, फिर भी 4 साल से बीएड की पढ़ाई बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएलएन कॉलेज में बंद पड़े बीएड की पढ़ाई पुनः चालू करने की मांग को लेकर मनमोहन प्रसाद प्राचार्य नागेश्वर प्रधान से मिले। उन्होंने मांग की कि समस्त प्रक्रिया पूरी कर बीएड की पढ़ाई पुनः आरंभ की जाए। गौरतलब है कि जेएलन कॉलेज में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त कर बीएड की पढ़ाई चल रही थी, जो कि विगत 4 वर्षों से बंद है। पिछले वर्ष पुनः बीएड की पढ़ाई आरंभ करने की मांग को लेकर आंदोलन आरंभ हुआ। इस दौरान कुलपति डॉ शुक्ला माहांती से वार्ता के क्रम में यह बात सामने आई कि महाविद्यालय द्वारा एनसीटीई भुवनेश्वर को ऑनलाइन आवेदन नहीं भेज पाने के कारण तकनीकी कारण से बीएड की पढ़ाई आरंभ करने की कवायद पूरी नहीं हो पाई है। महाविद्यालय द्वारा इस संबंध में जमा किया जाने वाला रिज़र्व फंड पहले से जमा है। मनमोहन ने मांग की कि महाविद्यालय द्वारा समस्त प्रक्रिया पूरी कर ऑनलाइन आवेदन समय पर जमा करा दिया जाए तकनीकी परेशानी दूर करना विश्वविद्यालय और महाविद्यालय का कार्य है। महाविद्यालय के पास बीएड हॉल व अन्य संसाधन पहले से उपलब्ध हैं। पढ़ाई बंद होने के कारण यहां के विद्यार्थियों को अन्यत्र पढ़ाई करने जाना पड़ रहा है। प्राइवेट मधुसूदन महतो टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मनमानी फीस से विद्यार्थी परेशान है। जेएलएन कॉलेज में बीएड की पढ़ाई पुनः आरंभ हो जाने से 100 विद्यार्थी नामांकन ले पाएंगे। छात्रों को काफी राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...