पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिर छाए काले बादल, दिन का न्यूनतम पारा 21 डिग्री

फिर छाए काले बादल, दिन का न्यूनतम पारा 21 डिग्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | करीब दो हफ्ते से मौसम में अप्रत्याशित बदलाव हो रहे हैं। कभी दिन में अचानक रात सा लगने लगता है तो कभी तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगती है। पूरे झारखंड में मौसम खराब है। शनिवार को दिन में तेज धूप निकली। तापमान भी करीब 30 के पार रहा। फिर दोपहर 02 बजे के आसपास आसमान में काले बादल छा गए। तापमान भी गिरा। जमशेदपुर का अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही तापमान में एक-दो डग्री सेल्सियस की बढ़त भी संभावित है। चाईबासा समेत सरायकेला, चक्रधरपुर, घाटशिला आदि क्षेत्रों व आसपास काले बादल छाए रहे। कहीं-कहीं हल्की बािरश भी हुई। सारंडा में लगभग दो घंटे तक बारिश हुई। इससे कारो का जलस्तर बढ़ गया। यहां जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति है। रेंजर गणेश लाल भगत के मुताबिक यह वर्षा सारंडा के लिए वरदान है। बारिश से मिट्टी व पत्ते इतने भीग गए कि एक हफ्ते तक जंगलों में आग का खतरा नहीं।

स्थान : डिमना लेक

समय : दोपहर 3 बजे

अधिकतम पारा : 34 C

न्यूनतम पारा : 21 C

खबरें और भी हैं...