पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 भतीजाें ने चाची को मारकर जंगल में फेंका, दोनों पकड़ाए

2 भतीजाें ने चाची को मारकर जंगल में फेंका, दोनों पकड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस हिरासत में चाची के हत्यारोपी दोनों भतीजे।

चक्रधरपुर| चाची को पगली बता कर हत्या करनेवाले भतीजे विजय नाग व कांडेराम नाग को टोकलो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी अनुसार टोकलो थाना क्षेत्र के चितपिल गांव के रहनेवाले दोनों भाइयों ने अपनी ही चाची गुरुवारी नाग की हत्या कर दी थी। इसके बाद हाड़जोड़ा बोंगाजांगा जंगल में फेंक दिया। टोकलो थाना में इस संबंध में मृतका के पति मांगू नाग ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी और भतीजों पर ही शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय नाग व कांडेराम नाग को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों की शिनाख्त पर हत्या के 19 दिन बाद लाश को बरामद कर लिया है। 26 मार्च को हत्या हुई थी। चक्रधरपुर डीएसपी सकलदेव राम ने बताया कि दोनों ही आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला को धारदार हथियार से काट दिया था।

खबरें और भी हैं...