यह भक्ति नहीं, हठभक्ति नन्हे बच्चे को कांटों पर लेटाया
चक्रधरपुर। मां भगवती मंदिर केरा व पुरानी बस्ती के मां पाउड़ी मंदिर के चैत्र मेला में भक्तों की हठभक्ति आकर्षण के केंद्र में रहा। भक्त अंगारों पर दौड़े व कांटों पर लेटकर हठभक्ति दिखाई। नन्हे बच्चे को कांटों पर लेटाया। आस्था के नाम पर जारी अंधभक्ति की पराकाष्ठा देखने को मिली। इसे देख किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाएगा।