- Hindi News
- National
- सौंदर्यीकरण के बाद रेलवे के बर्टन लेक की बढ़ेगी रौनक, रंगीन लाइटों से होगा रोशन
सौंदर्यीकरण के बाद रेलवे के बर्टन लेक की बढ़ेगी रौनक, रंगीन लाइटों से होगा रोशन
रेलवे बर्टन लेक की रौनक बढ़ेगी। 24 घंटे बिजली रहेगी। रात में इस लेक को रंगीन लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा अब शादी विवाह के लिए बुक भी किया जा सकेगा। इसकी जानकारी शनिवार को चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक छत्रशाल सिंह ने दी है। वे शनिवार को लेक के निरीक्षण को पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बर्टन लेक के विस्तार वाले क्षेत्र को देखा। जहां पर नवीकरण का कार्य चल रहा है। कहा कि फिलहाल तो इसका नवीकरण कार्य किया जा रहा है। लेकिन भविष्य में और भी बहुत सी सुविधाएं बर्टन लेक में होगा। लेक के निरीक्षण के दौरान मौजूद रेल मंडल के सीनियर डीएसओ राजेश कुमार ने बताया की सोमवार को बर्टन लेक में 200 पौधे लगाकर नवीकृत बर्टन लेक का उदघाटन होगा। जबकि सोमवार तक बर्टन लेक के सौंदर्यीकरण कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल व सिविल डिफेंकस प्रशिक्षण शिविर का सोविनियर प्रदर्शित किया जाएगा। मौके पर एडीआरएम अनुप कुमार हेम्ब्रम मौजूद थे।
बर्टन लेक का निरीक्षण करते डीआरएम।