आम सभा के लिए 70 लोग पटना रवाना
चक्रधरपुर| रविवार को पटना गांधी मैदान में आयोजित आम सभा में शामिल होने के लिए शनिवार शाम को चक्रधरपुर असलम चौक से 70 लोगों का जत्था बस में सवार होकर पटना के लिए रवाना हुए। पटना गांधी मैदान में रविवार को आम सभा कार्यक्रम आयोजित होगा। मालूम हो की मुस्लिम समाज के एदारों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरकार द्वारा इस्लामी शरिया कानून के साथ छेड़ छाड़ करने का विरोध किया जाएगा।