पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान

बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को चक्रधरपुर व आसपास में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जयंती पर याद किया गया। संस्थाओं, राजनीतिक पार्टी, स्कूलों में जयंती मनाई। बाबा साहेब की प्रतिमा, तस्वीरों पर फुलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। रेलवे मैदान में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर वार्ड पार्षद दिनेश जेना, सरोज कसेरा, मो असरफ, गोनू जयसवाल, बिक्की साहु, प्रदीप मोहांती, रमेश ठाकुर आदि मौजूद थे। वहीं आजसू पार्टी विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक शशिभूषण सामाड ने सदर अस्पताल चाईबासा व अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के रेलवे हाई स्कूल मैदान स्थित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी।वहीं शिव लाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय कुंभाटोली में भी जयंती समारोह मनाया। मौके पर ललित मोहन गिलुवा, इंद्रजीत सामाड, अशोक दास आदि मौजूद थे। सेक्रेड हार्ट इंग्लिश स्कूल में डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर प्राचार्या अंजलिना फर्नांडो द्वारा माल्यापर्ण किया गया। मौके पर सत्यजित प्रधान, राकेश चौरसिया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...