वैशाखी पर गुरु ग्रंथ साहेब के आगे टेका मत्था
चक्रधरपुर | शनिवार को चक्रधपुर गुरुद्वारे पर वैशाखी की 320वीं जयंती पर प्रकाशोत्सव मनाया गया। भजन प्रस्तुत किए गए। यह भजन रांची से आये अमरीत सिंह, परमिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह ने प्रस्तुत किया। वैशाखी में सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में माथा टेका और मंगल कामना की। 12 अप्रैल से शुरू अखंड पाठ का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान ज्ञानी नरेंद्र सिंह द्वारा गुरुवाणी पाठ की गई। तत्पश्चात ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने बताया कि खालसा पंच की स्थापना हिन्दु धर्म रक्षा के लिए किया गया था। मौके पर महेंद्र सिंह कालरा, राजीव छाबड़ा, संजय आदि मौजूद थे।