गार्डेनरीच ने जीती टेबल टेनिस प्रतियोगिता
चक्रधरपुर| शनिवार को सेंटर फॉर द स्पोर्टिंग एक्सीलेंस सेंटर रेलवे साउथ इस्ट इंस्टिट्यूट में इंटर डिविजनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गार्डेनरीच कोलकाता बनाम आद्रा डिविजन के बीच खेला गया। गार्डेनरीच के खिलाड़ी अंबारिश चटर्जी व अनिर्बन घोष की जोड़ी ने आद्रा के राजीव सरकार व अनिर्बन नंदी की जोड़ी को तीन सेटों के मैच में दो सेट जीत कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला टीम में रूना रॉय बनाम गार्गी नाग खड़गपुर के बीच खेला गया। जिसमें रूना रॉय ने दो सेटों से जीत हासिल किया। मंडल रेल प्रबंधक छत्रशाल सिंह के हाथों सभी विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। फाइनल मैच के बाद डीआरएम व अन्य अधिकारियों ने बिलियर्ड कोट का निरीक्षण किया। मालूम हो की इंस्टी्टयूट के अंदर रेलवे द्वारा इंडोर खेलों का समावेश तैयार किया गया है।